भारत में आज भी लाखों लोगों के पास जमीन के पुराने कागज हैं, लेकिन जब वो online भूलेख portal पर check करते हैं तो record नहीं मिलता है. यह समस्या खासकर गांव और पुराने जमीन मामलों में बहुत होता है.
मैंने खुद कई cases देखा हैं जहाँ लोगों के पास 20–30 साल पुराने valid documents थे, लेकिन online record update नहीं होने की वजह से loan, sale या dispute में परेशानी आ जाती है.
अगर आपके साथ भी यही problem है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस लेख में आपको 2026 के latest rules के हिसाब से step-by-step solution दिया है. इस आर्टिकल को अंत तक जरुर देखे आपके सभी प्रश्नों हल मिल जाएगा.
पुराने कागज ऑनलाइन क्यों नही दीखते
Digitization पूरा नहीं हुआ:
भारत सरकार के DILRMP (Digital India Land Records Modernization Programme) के तहत लगभग 99.88% तक के सभी कागज ऑनलाइन किए जा चुके है. लेकिन कुछ पुराने कागज अभी भी ऑनलाइन नही हुई है. इसलिए उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन दिखाई नही देता है.
Mutation update नहीं हुआ:
आपने जमीन खरीदी, लेकिन mutation नहीं कराया है. इसलिए Registry आपके नाम पर हुई, लेकिन online record में पुराने मालिक के नाम है. यह बाद में आपको परेशान कर सकता है.
पुराने कागज कैसे चेक करे
अगर ऑनलाइन रिकॉर्ड दिखाई नही दे रहे है तो इस तरीका से उसे चेक है. मैंने कुछ जरुरी स्टेप्स बताया है जिसके मदद से पुराने से पुराने जमीन का कागज देखा जा सकता है.
- अपने राज्य के ऑफिसियल Bhulekh portal पर जाएं.
- अब वेबसाइट से भुलेख पर क्लिक करे.
- ध्यान दे: अपने जमीन को बहुत तरीके से चेक कर सकते है जिसमे नाम, खसरा/खतौनी नंबर, खाता नंबर आदि शामिल होता है.
- इसलिए, अगर एक डिटेल्स से कागज दिखाई नही दे रहा हो तो बारी-बारी से सभी से चेक करो.
Mutation Status Check करें
- अगर ऊपर वाले प्रक्रिया से दिखाई नही दे रहा है तो म्युटेशन पेंडिंग हो सकता है.
- इसलिए, पुनः राज्य के अधिकारिक वेबसाइट पर जाए.
- और इस बार म्युटेशन के विकल्प पर क्लिक करे.
- फिर अपना Application number या रजिस्ट्री डेट से म्युटेशन चेक करे. वहां पुराने जमीन का कागज दिखाई दे सकता है.
तहसील से चेक करे
- अगर ऑनलाइन कोई भी कागज नही मिल रहा है तो अपने तहसील में जाए.
- वहां लोकपाल से संपर्क कर अपना सेल डीड, पुराना जमाबंदी, और आईडी प्रूव प्रदान करे.
- लोकपाल आपके डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई कर डिटेल्स चेक करे.
- अगर उसके पास आपके जमीन से जुड़े जानकारी होगा, तो वो दे देगा.
Mutation Apply करें
अगर कोई भी रिकॉर्ड उपलब्ध नही है तो म्युटेशन के लिए अप्लाई करना होगा, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है.
- सबसे पहले लोकपाल से समपर्क कर यह पता करे की म्युटेशन हेतु कहां आवेदन किया जा सकता है.
- फिर वहां से एक आवेदन पत्र ले और उसमे मांगे गए सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स भरे.
- जमीन का विवरण, लोकेशन, अपना व्यक्तिगत डिटेल्स आदि.
- और फॉर्म के अधिकारी के पास जमा करे. आपके डाक्यूमेंट्स की जाँच कर म्युटेशन अपडेट कर दिया जाएगा.
जमीन के बारे में जरुरी जानकारी
- Registry होने के बाद तुरंत mutation कराएं.
- हमेशा online और offline दोनों verification करें.
- ULPIN check करना न भूलें. क्योंकि भविष्य में इसकी आवश्यकता सबसे अधिक होगी.
- Aadhaar linked record ज्यादा reliable होते हैं.
- Sale से पहले encumbrance check जरूर करें.
- पुराने कागज scan करके digital backup रखें.
- Survey number mismatch तुरंत correct कराएं.
- Tehsil visit करने में delay न करें.
- Fraud से बचने के लिए local inquiry करें.
- जमीन खरीदने से पहले neighbor verification करें.
सारांश: मेरे experience के अनुसार 90% cases में problem सिर्फ mutation pending या data entry error की होती है, जिससे पुराने जमीन का कागज नही मिलता है. आप उपर बताए गए तरीको को फॉलो करते है तो आपका कागज जरुर मिलेगा.
FAQs
हाँ, अगर registry valid है, तो जमीन आपकी है, लेकिन mutation और record update करना जरूरी है.
इस स्थिति में सर्किल ऑफिस में जाए और अधिकारी से संपर्क कर रिकॉर्ड वेरीफाई और रिकॉर्ड अपडेट करने की अनुरोध करे.
जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट होने में लगभग 15 से 45 दिन का समय लगता है.
