पड़ोसी जमीन पर कब्जा कर ले तो क्या करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में जमीन विवाद सबसे common problems में से एक है. खासकर गांव या semi-urban areas में अक्सर ऐसा होता है कि पड़ोसी धीरे-धीरे boundary बढ़ाकर कब्जा कर लेते हैं. कई बार owner को तब पता चलता है जब बहुत देर हो चुकी होती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 2026 में सरकार ने Bhulekh, ULPIN, और digital land records के जरिए इस process को काफी आसान बना दिया है.
इस guide में मैं आपको step-by-step तरीका बताऊंगा कि कैसे proof इकट्ठा करें, online verification करें, और legal action लेकर अपनी जमीन वापस पाएं.

सबसे पहले जमीन के दस्तावेज वेरीफाई करें

सबसे पहली गलती लोग यही करते हैं कि बिना proof के लड़ाई शुरू कर देते हैं. लेकिन आपको ऐसा नही करना है, पहले अपने जमीन से सम्बंधित कागज वेरीफाई करना है उसके बाद आगे की प्रक्रिया करेंगे.

  • खतौनी / RoR (Record of Rights)
  • खसरा नंबर
  • registry document
  • mutation record

अपने जमीन से जुड़े इस प्रकार के डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करना है. इसे कैसे वेरीफाई करेंगे, उसकी प्रक्रिया मैंने निचे दिया है.

ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स वेरीफाई कैसे करे

  • सबसे पहले अपने राज्य के भुलेख पोर्टल पर जाए.
  • पोर्टल से भुलेख के विकल्प पर क्लिक करे.
  • फिर जमीन का रिकॉर्ड चेक करने के लिए खसरा नंबर या नाम डालकर सर्च करे.
  • अब सामने जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड ओपन होगा.
  • फिर अपना रिकॉर्ड ऑनलाइन पीडीऍफ़ में डाउनलोड करे.

जमीन का माप कराए

विवादित जमीन पर आगे कोई भी कदम बढ़ाने से पहले उस जमीन का माप कराए ताकि जमीन की एरिया पता चले.

  • सबसे पहले लेखपाल या ब्लॉक में जाकर अमिन से संपर्क करे.
  • मापी हेतु एक आवेदन पत्र लिखे.
  • आवेदन के बाद ऑफिस से मापी हेतु डेट मिलेगा.
  • उस डेट पर सरकारी अमिन से मापी कराए और उसका कागज बनवाए.

मैंने कई cases में देखा है कि नापी के बाद ही विवाद clear हो जाता है. क्योंकि दोनों parties को exact boundary पता चल जाती है. क्योंकि कई विवाद बाउंड्री को लेकर भी होता है. इसलिए सबसे पहले पहल खुद से करे ताकि विवाद खत्म हो.

तहसील में शिकायत दर्ज करें

अगर मापी के बाद आपका पड़ोसी नही माने तो आप तहसील में जमीन को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते है.

  • सबसे पहले तहसील / SDM office या राजस्व विभाग में से संपर्क करे.
  • वहां से शिकायत पत्र प्राप्त कर अपना आवेदन लिखे.
  • आवेदन में अपना जमीन का विवरण, कब्जा कैसे हुआ आदि दर्ज करे.
  • जमीन से जुड़े जरुरी डाक्यूमेंट्स लगाए. अर्थात डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी लगाए.
  • पत्र को विभाग में जमा करे, अधिकारी पत्र की जाँच कर जमीन को वेरीफाई करेंगे.

Civil Court में केस करें

अगर तहसील से इस मामले का समाधान नही होता है और मामला सीरियस हो रहा है तो कोर्ट में केस करे. केस कैसे करेंगे, उसका विवरण निचे दिया है.

  • पहले से कोर्ट में जाए और एक जानकर वकील से बात करे.
  • वकील आपके मामले के अनुसार केस तैयार करेगा और उसे कोर्ट में दायर करेगा.
  • कोर्ट आपके विवरण अनुसार जमीन पर एक्शन लेगा.
  • ध्यान दे, केस के दौरान सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स आपको देने होंगे.
  • इसलिए जमीन का जरुरी डाक्यूमेंट्स जरुर लगाए.

जरुरी बातें

  • हमेशा जमीन खरीदने से पहले Bhulekh verification online करें
  • ULPIN check जरूर करें
  • जमीन की boundary clear कराएं
  • सभी documents की soft copy और hard copy रखें
  • Mutation तुरंत करवाएं registry के बाद
  • local लोगों से जमीन का history पता करे
  • अगर dispute है तो जमीन खरीदने से बचें
  • survey map जरूर देखें
  • जमीन पर signage लगाएं
  • किसी भी doubt में legal advice लें

नोट: अगर पड़ोसी जमीन पर कब्जा कर ले, तो panic करने की जरूरत नहीं है. बल्कि smart तरीके से action लेना जरूरी है. 2026 में digital tools जैसे Bhulekh, ULPIN और online mutation records ने इस process को काफी आसान बना दिया है. साथ ही मैंने इस लेख में सभी जरुरी जानकारी भी दी है.

FAQs

Q. पड़ोसी जमीन पर कब्जा कर ले तो तुरंत क्या करें?

सबसे पहले Bhulekh और documents verify करें, फिर नापी कराएं और तहसील में शिकायत दें. अगर तहसील से समाधान न मिले तो कोर्ट में केस करे.

Q. क्या बिना court गए कब्जा हट सकता है?

हाँ, कई बार ग्राम पंचायत या तहसील के मदद से कब्जा हट सकता है.

Q. क्या पुलिस में शिकायत कर सकते हैं?

हाँ, सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करने और मापी कराने के बाद अगर पड़ोसी न माने तो पहले पुलिस में ही इसकी शिकायत करे.

Q. कब्जा हटाने में कितना समय लगता है?

कब्जा हटाने में कई महीने और साल लग सकते है. कई बार ये आपसी बातचीत से हट जाता है और कई बार कोर्ट केस भी हट जाता है.

क्या किराएदार मकान पर कब्जा कर सकता हैजमीन बंटवारा के नियम क्या है
प्रॉपर्टी के दस्तावेज में नाम कैसे बदलेखतौनी में नाम संशोधन कैसे होता है
जमीन का म्यूटेशन कैसे चेक करेंजमीन रजिस्ट्री के नियम
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment