बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे देखें: 2026 का पूरा Guide

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने बिहार में जमीन खरीदी है या खरीदने की सोच रहे हैं, तो “खाता और खेसरा नंबर” का नाम जरूर सुना होगा. लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं होता कि बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे देखें, कैसे verify करें और जमीन का असली रिकॉर्ड कैसे चेक करें.

अक्सर जमीन खरीदते समय सबसे बड़ी गलती यही होती है कि लोग जमीन का रिकॉर्ड online verify नहीं करते है. बाद में पता चलता है कि जमीन पर mutation pending है, ownership clear नहीं है या dispute चल रहा है.

अच्छी बात यह है कि अब Bihar Bhumi Portal के जरिए आप घर बैठे खाता, खेसरा, जमीन मालिक का नाम और पूरा land record online check कर सकते हैं.

बिहार भूमि खाता खेसरा देखने के लिए प्रक्रिया

  • Bihar Bhumi portal पर जाएं
  • जमाबंदी पंजी देखें के option का चुनाव करे.
  • जिला, अंचल और गांव select करें
  • खाता नंबर, खेसरा नंबर या मालिक का नाम डालें
  • Search पर क्लिक करें
  • इसके बाद जमीन का पूरा रिकॉर्ड (RoR) स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप download या print भी कर सकते हैं.

बिहार भूमि खाता खेसरा क्या होता है

जमीन के रिकॉर्ड में दो महत्वपूर्ण चीजें होती हैं:

शब्दमतलब
खाता नंबरकिसी जमीन मालिक के नाम से दर्ज सभी जमीन का account number
खेसरा नंबरजमीन के एक specific plot का unique number

आसान शब्दों में:

  • खाता = जमीन मालिक का रिकॉर्ड
  • खेसरा = जमीन के टुकड़े की पहचान

उदाहरण के लिए

मान लो किसी किसान के पास 3 अलग-अलग खेत हैं.

खाता नंबरखेसरा नंबर
120451
120452
120453

ध्यान दे: यहाँ खाता एक है लेकिन खेसरा अलग-अलग हैं.

बिहार भूमि खाता खेसरा ऑनलाइन कैसे देखें

भारत में 99.88% RoR records computerized हो चुके हैं. इसका मतलब है कि अब जमीन verification पहले से ज्यादा आसान हो गया है, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है.

  • सबसे पहले बिहार सरकार का official land portal https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाए.
  • होम पेज पर जमाबंदी पंजी का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे.
  • अब आपको जमीन का location select करना होगा, जिसमे जिला, हल्का, मौजा, और अंचल होगा.
  • अब जमीन का रिकॉर्ड देखने हेतु निम्न में से कोई भी जानकारी दर्ज कर सकते है.
    • खाता नंबर से
    • खेसरा नंबर से
    • मालिक के नाम से
  • हमारे अनुसार खेसर नंबर से रिकॉर्ड देखना ज्यादा बेहतर है, इसलिए उसे दर्ज कर सबमिट करे.
  • अब आपके सामने जमीन मालिक का नाम, खाता नंबर, खेसरा नंबर, जमीन का area, जमाबंदी स्थिति आदि आ जाएगा, जिसे आप प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है.

जमीन का खाता खेसरा क्यों चेक करना जरूरी है

मैंने खुद कई मामलों में देखा है कि लोग जमीन खरीद लेते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि:

  • जमीन सरकारी निकली
  • जमीन पर dispute चल रहा था
  • जमीन का mutation नहीं हुआ था

इसलिए जमीन खरीदने से पहले हमेशा ये verify करें.

जरूरी चीजें Check करें

  • खाता खेसरा सही है या नहीं
  • जमीन मालिक वही है या नहीं
  • जमीन पर कोई case या dispute तो नहीं
  • mutation complete हुआ है या नहीं

बिहार भूमि रिकॉर्ड में ULPIN का महत्व

अब सरकार ULPIN (Unique Land Parcel Identification Number) system लागू कर रही है. ULPIN का मतलब है: हर जमीन को एक unique digital ID देना.

ULPIN से फायदे:

  • जमीन की unique पहचान
  • fraud कम होगा
  • land dispute कम होंगे
  • registry verification आसान होगा

भविष्य में खाता खेसरा के साथ ULPIN भी जरूरी हो सकता है.

जमीन Verification के लिए जरूरी दस्तावेज

  • जमाबंदी copy
  • registry document
  • mutation certificate
  • tax receipt (लगान रसीद)
  • खाता खेसरा

इसे भी पढ़े

Conclusion

बिहार भूमि खाता खेसरा जमीन के सबसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड में से एक है। इसकी मदद से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि जमीन किसके नाम पर है, कितनी जमीन है और उसका official रिकॉर्ड क्या है.

आज के समय में Bihar Bhumi Portal की मदद से यह प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है. लेकिन जमीन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. हमेशा खाता, खेसरा, mutation, registry और जमीन का नक्शा पूरी तरह verify करें.

FAQs

Q. बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे देखें?

Bihar Bhumi portal पर जाकर जमाबंदी पंजी देखें option से खाता या खेसरा नंबर डालकर जमीन रिकॉर्ड देखा जा सकता है.

Q. क्या खेसरा नंबर से जमीन मालिक का नाम पता चलता है?

हाँ, खेसरा नंबर search करने पर जमीन मालिक का नाम और पूरा रिकॉर्ड दिखाई देता है.

Q. क्या बिना खेसरा नंबर के जमीन खोज सकते हैं?

हाँ, आप मालिक के नाम या खाता नंबर से भी search कर सकते हैं,

Q. क्या 2026 में ULPIN जरूरी हो गया है?

ULPIN धीरे-धीरे लागू हो रहा है और भविष्य में land verification का standard system बन सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment