बिहार सरकार जमीन की मापी हेतु अमिन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी है. इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है जिसके मदद से आप आवेदन कर खुद को रजिस्टर्ड कर सकते है. इस पोर्टल के मदद से अब आपको ऑफिस के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे.
बिहार में ई-मापी (eMapi) पोर्टल https://emapi.bihar.gov.in/ है जहाँ से आवेदन करना और उसका स्टेटस चेक करना सरल हो गया है. अब कोई भी व्यक्ति जमीन के मापी हेतु अमिन के लिए आवेदन कर सकता है, साथ ही आवेदन हेतु पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकते है, जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस लेख में विस्तार से दिया है.
e-Mapi Bihar Portal पर Registration कैसे करें
- पोर्टल पर आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है.
- उसके लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://emapi.bihar.gov.in/hindimaster.aspx को ओपन करे.
- होम पेज पर “नया पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे.
- एक पेज ओपन होगा, जिसमे मांगे गए सभी जानकारी भरना होगा.

- इस पेज पर अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर आधार कार्ड, एड्रेस पिन कोड आदि भरे.
- फिर काप्त्चा कोड डालकर पंजीकरण करे पर क्लिक करे. इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.
जमीन की मापी करने के लिये आवेदन कैसे करे
- अब आवेदन करने हेटू पोर्टल पर जाए और मापी के लिए आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करे.
- एक पेज ओपन होगा, वहां अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज कर Generate OTP पर क्लिक करे.
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर लॉग इन करे.
- लोग इन होने के बाद आवेदन करने हेतु कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, अर्थात डिटेल्स डालना होगा.
- जैसे जिला, अंचल चयन करे और जमाबंदी ऑनलाइन उपलब्ध है या नहीं इसका जवाब हाँ या नहीं में दे.
- जिस भी जमीन पर मापी कराना चाहते है, उसका विवरण अर्थात जमाबंदी डिटेल्स भरे.
- आवेदन विवरण, वर्तमान एड्रेस और स्थायी एड्रेस का विवरण भरे.
- मापी की जाने वाली भूमि की सीमा का विवरण दे.
- अन्य सभी जरुरी प्रश्नों का उत्तर डिटेल्स में प्रदान करे.
- इसके बाद मांगे गए जरुरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी पोर्टल पर अपलोड करे.
- Declaration देने के बाद आवेदन को Submit करे
- फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका सत्यापन होगा.
- उसके बाद पेमेंट करके सरकारी अमीन के उपलब्ध तिथि के अनुसार Appointment बुक करना होगा.
e-Mapi Bihar Application Status कैसे चेक करें
- अधिकरिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करना बिलकुल सरल है. इसके लिए पहले वेबसाइट को ओपन करे.
- फिर चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करे.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करे जो आवेदन करने के दौरान मिला था.
- फिर सर्च के विकल्प पर क्लिक करे. आपका स्टेटस सामने ओपन हो जाएगा.
e-Mapi Bihar के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जमीन के कागजात
- खाता संख्या
- खेसरा संख्या
- मोबाइल नंबर
- पहचान प्रमाण
e-Mapi Bihar Portal की सुविधाएँ
- ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
- जमीन मापी की जानकारी
- आवेदन ट्रैकिंग
- डिजिटल रिकॉर्ड
- समय की बचत
- साथ ऑफिस के चक्कर लगाने में लगने वाले पैसों की बचत
e-Mapi Bihar Portal किसके लिए जरुरी है
यह पोर्टल उनलोगों के लिए बेहद ख़ास है
- जिनकी जमीन की मापी करनी है
- जमीन विवाद चल रहा है
- जमीन की सीमा तय करनी है
- जमीन खरीद-बिक्री से पहले मापी करवानी है
FAQs
e-Mapi बिहार सरकार का एक पोर्टल है जहां से जमीन मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
वैसे से तो जरुरी नही है लेकिन तत्काल प्रभाव के लिए ऑनलाइन आवेदन करते है तो इसपर आपकी सुनवाई की जाएगी. साथ आपके आवेदन का रिकॉर्ड भी रहेगा.
बिलकुल कर सकते है, उसके लिए भी इसी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा
